भोपाल । अंगदान से पांच लोगों को नया जीवन पुलिस और अन्य विभागों के प्रयासों से प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई

स्वर्गीय सुमित सोनी के परिजनों ने गहरे दुख के बीच अंगदान का असाधारण निर्णय लेकर समाज के सामने बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे पांच गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नया जीवन मिल सकेगा।एम्स भोपाल के चिकित्सक दल ने एक किडनी का सफल प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में भर्ती मरीज में किया, जबकि एक किडनी और लिवर को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल भेजा गया। दोनों कॉर्निया एम्स भोपाल के आई बैंक में संरक्षित किए गए, जिनसे कॉर्नियल प्रत्यारोपण द्वारा अन्य मरीजों की आँखों में रोशनी लौटाई जा सकेगी।प्रत्यारोपण टीम, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर्स, अस्पताल प्रशासन, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने स्वर्गीय सुमित सोनी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी, जो परिवार के निःस्वार्थ निर्णय के प्रति समाज और प्रशासन की कृतज्ञता का प्रतीक है।

भोपाल । प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण पहल

भोपाल । सुरक्षित दिवाली,सुरक्षित आंखें एम्स भोपाल ने लोगों के लिए जारी की एडवाइज़री







