ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
9 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति1 मिनट पढ़ें

मेडिकल कॉलेज से पावर प्लांट तक… रंगों में सिमटा विकसित एटा

मेडिकल कॉलेज से पावर प्लांट तक… रंगों में सिमटा विकसित एटा
मेडिकल कॉलेज से पावर प्लांट तक… रंगों में सिमटा विकसित एटा — राजनीति | City News 24

एटा। विकसित भारत-2047 की परिकल्पना को रंगों के जरिए साकार करते हुए अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में छात्राओं ने 75×75 आकार की भव्य रंगोली बनाकर विकसित भारत के साथ विकसित एटा की तस्वीर उकेरी। रंगोली में मालवन स्थित पावर प्लांट, मेडिकल कॉलेज एटा और जलेसर के प्रसिद्ध घुंघरू-घंटी को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। जिले की विकास परियोजनाओं और स्थानीय पहचान को रंगों के माध्यम से दर्शाकर छात्राओं ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संदेश दिया। इस भव्य रंगोली को तैयार करने में 11 छात्राओं—दीक्षा, दीप्ति, कीर्ति, अनामिका, अंजली, अदिति, शालिनी, वंदना, सुरभि, मोनिका और सुकृति ने सहभागिता की। छात्राओं के सामूहिक प्रयास, मेहनत और कलात्मक सोच ने रंगोली को कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना दिया।सरकारी योजनाओं की दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास की अवधारणा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जागरूक नागरिक बनने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत तथा सह-संयोजक राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं रंगोली का अवलोकन जिला प्रभारी नागेंद्र सिकरवार ने किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता और प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य संदीप जैन, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, राजेश, अर्चना, डोली और कल्पना गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें