ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
24 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन3 मिनट पढ़ें

भोपाल । शहरों के साथ ही गावों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने की जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

भोपाल । शहरों के साथ ही गावों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने की जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
भोपाल । शहरों के साथ ही गावों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने की जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा — प्रशासन | City News 24

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन एवं वर्तमान जल आपूर्ति व्यवस्था के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य हों या मवेशी, जल सबकी जरूरत है, इसलिए हर संभव तरीके से सबके लिए जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध जल का बेहतर से बेहतर प्रबंधन करें, ताकि सबको पानी मिले।जहां पानी उपलब्ध है वहां बिना किसी बाधा के जल आपूर्ति की जाए और जहां पानी की कमी है, वहां जल उपलब्धता के लिए दीर्घकालिक व्यवस्थाएं (स्थायी समाधान) की जाएं। उन्होंने कहा कि जल अभाव वाले क्षेत्रों में टैंकर्स से जलापूर्ति, नलकूप खनन और जल संचयन के अतिरिक्त संसाधन भी विकसित किये जाएं।जल अभाव क्षेत्रों में यदि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता हो, तो वह भी करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कम वर्षा से प्रभावित जिलों आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, इन्दौर, शाजापुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांर्ढुना के कलेक्टर्स से सीधी बात कर वर्तमान में जल आपूर्ति व्यवस्था एवं आगामी कार्य योजना की जानकारी ली। कलेक्टर्स को अपने-अपने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सहज जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पृथक-पृथक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।कहा कि समूह जल प्रदाय योजनाओं को और भी सुदृढ़ किया जाए। जहां आवश्यकता है, वहां नवीन नलकूल खनन की अनुमति दे दी जाएगी। कलेक्टर्स शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान देकर समुचित जल आपूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग संजय दुबे ने बताया कि प्रदेश में कुल 413 नगरीय निकाय हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में समुचित जल प्रबंधन एवं जल आपूर्ति के लिए 165.95 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। नगरीय निकायों को 30 जून 2027 तक समूचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समुचित निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। नगरीय निकायों को कहा गया है कि सभी विभागों के प्रयासों के उपरांत भी यदि जल संकट की ‍स्थिति निर्मित होती है, तो जल परिवहन करने के लिए सबसे पहले निकाय के जल स्रोतों या अधिगृहित जल स्रोतों तथा निकाय के टैंकर्स का ही उपयोग किया जाए। साथ ही पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यदि छोटे-छोटे कामों की आवश्यकता है, तो उन्हें तत्काल पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 126 नगरीय निकायों में पहले से निर्माणाधीन जल प्रदाय योजनाएं मार्च 2027 तक पूरी हो जाएंगी, इससे वहां नियमित रूप से जल प्रदाय सुनिश्चित हो जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास दीपाली रस्तोगी ने बताया कि प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन के लिए 187 करोड़ रुपए से अधिक की एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 65 हजार से अधिक हैंड पम्प्स, राइजर पाइप्स, बोरवेल सहित समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है। शासन से नवीन नलकूप खनन की अनुमति जारी होने पर संबंधित वांछित जिलों में नवीन नलकूप खनन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्थापन से जुड़े करीब एक लाख काम प्रगतिरत हैं। बैठक में सभी कलेक्टर्स ने वीसी के जरिए अपने-अपने जिलों में जल प्रबंधन के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी। बताया गया कि कम वर्षा वाले जिलों में जनजागृति लाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जल दूत भी बनाए जा रहे हैं। अत्यंत जरूरी होने पर जल संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है, ताकि जल का संचयन हो सके।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें