ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में मंत्री मनोज कुमार पांडेय किया ध्वजारोहण

शहीद स्मारक देश की आजादी की याद दिलाता है - मंत्री मनोज कुमार पांडेय

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में मंत्री मनोज कुमार पांडेय किया ध्वजारोहण
शहीद स्मारक देश की आजादी की याद दिलाता है - मंत्री मनोज कुमार पांडेय — राजनीति | City News 24

रायबरेली में 15 अगस्त 2026 को मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल मुंशीगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर ध्वजारोहण कर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात मंत्री मनोज कुमार पांडेय द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के  पारिवारिक जनों को शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी दौरान तिरंगा थीम पर आधारित राष्ट्रप्रेम कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पुरस्कार वितरण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के हितलाभ हेतु प्रशस्ति पत्र, टूलकिट व डमीचेक वितरित किया गया। इस अवसर पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग इस ऐतिहासिक स्थल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं यह एक महत्वपूर्ण क्षण है शहीदों को श्रद्धांजलि देने और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके बलिदान को याद कर नमन करने के लिए, उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह स्मारक देश की आजादी की याद दिलाता है और शहीदों के बलिदान को सम्मानित करता है। जनपद रायबरेली में शहीद स्मारक ऐतिहासिक स्थल है और हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए जो शहीदों का सम्मान बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय भाव के साथ हमेशा खड़े होना चाहिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्ररहमान, उपायुक्त उद्योग परमहंस, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण/बच्चें व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें