ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा विधानसभा क्षेत्र

विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा विधानसभा क्षेत्र
विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा विधानसभा क्षेत्र — राजनीति | City News 24

खातेगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विधायक पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नर्मदा तट स्थित नेमावर के मणिगिरी पर्वत से शुरू हुई यात्रा खातेगांव बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

यात्रा में खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग बाइक और वाहनों के साथ शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। देशभक्ति गीतों और डीजे की धुन से यात्रा मार्ग गूंजता रहा और जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

विशाल तिरंगा यात्रा में भाजपा देवास जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधवा एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। बाइक रैली के रूप में आगे बढ़ती यात्रा में युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

खातेगांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

तिरंगा यात्रा के खातेगांव पहुंचने पर बाइक रैली में शामिल लोगों ने विधायक पंडित आशीष शर्मा का स्वागत किया। बस स्टैंड पर यात्रा के समापन अवसर पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

इस अवसर पर विधायक पंडित आशीष शर्मा ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन वीरों और उनके परिवारों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया, उन्हें नमन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान नेमावर से खातेगांव तक जगह-जगह उमड़े लोगों और हाथों में लहराते तिरंगों ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें