ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
3 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

राज्यपाल के भदोही आगमन से पहले सपा जिलामीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू हाउस अरेस्ट, बोले- भाजपा सरकार सच की आवाज दबा रही

राज्यपाल के भदोही आगमन से पहले सपा जिलामीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू हाउस अरेस्ट, बोले- भाजपा सरकार सच की आवाज दबा रही
राज्यपाल के भदोही आगमन से पहले सपा जिलामीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू हाउस अरेस्ट, बोले- भाजपा सरकार सच की आवाज दबा रही — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

राज्यपाल के भदोही आगमन से पहले सपा जिलामीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र पप्पू हाउस अरेस्ट, बोले- भाजपा सरकार सच की आवाज दबा रही

पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम की कवरेज करने जाना था, तड़के पुलिस ने पैतृक आवास पहुंचकर की कार्रवाई भदोही। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बीच समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र उर्फ पप्पू को सोमवार तड़के हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। सपा नेता के मुताबिक, औराई कोतवाली के क्राइम प्रभारी सूर्यभान, घोसिया चौकी प्रभारी रमेश कुमार सहित इमरान अहमद, मो. असलम और रामजी पुलिस टीम के साथ उनके पैतृक आवास सुदामा कुटी, भमौरा माधोसिंह पहुंचे और उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी और पीडीए की आवाज से घबरा गई है। सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दों पर उठने वाली आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है और विपक्ष को अपनी बात रखने तक का अधिकार नहीं देना चाहती। सपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद में आयोजित पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम की कवरेज की जिम्मेदारी भी उन्हें निभानी थी, लेकिन तड़के ही हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस कार्रवाई को लेकर धर्मेंद्र मिश्र ने सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को रोकना उचित नहीं है। उन्होंने इसे सच बोलने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने वाला कदम बताया।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें