भोपाल । सुरक्षित दिवाली,सुरक्षित आंखें एम्स भोपाल ने लोगों के लिए जारी की एडवाइज़री

दिवाली आनंद, उमंग और उजालों का त्योहार है, लेकिन आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आंखों के लिए भारी पड़ सकती है। इसे देखते हुए एम्स भोपाल ने लोगों के लिए परामर्श जारी किया है। पटाखे चलाते समय ये सावधानियां बरतें आतिशबाजी हमेशा वयस्क की निगरानी में करें, खासकर फुलझड़ियां और क्रैकर्स चलाते समय। छोटे बच्चों को कभी अकेले पटाखे न चलाने दें।पटाखे भीड़भाड़ से दूर, खुले और सुरक्षित स्थान पर चलाएं।पटाखे चलाते समय सुरक्षात्मक चश्मा जरूर पहनें। यह धुएं, कणों और तेज चमक से आंखों को बचाता है। पटाखा जलाने के तुरंत बाद सुरक्षित दूरी पर चले जाएं और अचानक धमाके से सतर्क रहें। जो पटाखा पूरी तरह न जला हो, उसे दोबारा जलाने या छूने की कोशिश न करें। पास में पानी की बाल्टी रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।पटाखे जलाने के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं और उन्हें चेहरे व बालों से दूर रखें। आंख में चोट लगने पर तुरंत क्या करें आंख को रगड़ें नहीं, इससे चोट बढ़ सकती है। धूल, कंकड़ या तेज कण से चोट लगी हो या जलन हो, तो साफ पानी से आंख को धीरे-धीरे धोएं। चोट गंभीर हो और दर्द हो रहा हो, तो आंख को हल्के से पट्टी से ढकें। किसी कठोर वस्तु का उपयोग न करें। तुरंत नजदीकी अस्पताल या नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।आंख से खून आने, दृष्टि धुंधली होने या तेज दर्द होने पर तुरंत चिकित्सा लें। किसी भी चोट को नजरअंदाज न करें। विशेषज्ञ की सलाह के बिना घरेलू उपाय या कोई इलाज न करें, क्योंकि इससे समस्या गंभीर हो सकती है। एम्स भोपाल ने लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों को भी ये सावधानियां बताएं। आंखें जीवन की कीमती धरोहर हैं। दिवाली खुशियों का त्योहार है, इसे स्वस्थ और सुरक्षित रहकर मनाएं।

भोपाल । पैरामेडिकल महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री के निर्देश कॉलेजों में नए विभाग होंगे विकसित

भोपाल । डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सघन सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान







