उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, दो तमंचे, कारतूस, चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार बरामद

बदायूँ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू, फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार, चार मोबाइल फोन, एक हथौड़ा, पीली धातु की टूटी हुई चेन तथा सफेद धातु की तागड़ी बरामद की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिलीप सिंह पुत्र श्रीपाल, निवासी वार्ड नंबर 35, हनुमान पहाड़ी, थाना खैरथल, जिला खैरथल, राजस्थान; गोविन्द कुमार पुत्र श्रीपाल, निवासी नूरपुर, मोहल्ला रामनगर, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर, हाल निवासी खैरथल, राजस्थान; तथा सन्नी कुमार पुत्र श्रीपाल, निवासी अजीत नगर, गांधी नगर, ईस्ट दिल्ली, हाल निवासी हनुमान पहाड़ी, खैरथल, राजस्थान के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के कब्जे से अर्टिगा कार संख्या UP24UC8173 तथा चार फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। बरामदगी के आधार पर थाना उझानी में मुकदमा अपराध संख्या 436/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गोविन्द कुमार के विरुद्ध मुजफ्फरनगर में चोरी एवं बरामदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जबकि सन्नी कुमार के विरुद्ध संभल जनपद में चोरी, धोखाधड़ी, फर्जी नंबर प्लेट और आर्म्स एक्ट से संबंधित पूर्व मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार मलिक थाना उझानी मय पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल कल करेंगी भदोही का दौरा, छह स्थानों पर होगा जनसंपर्क कार्यक्रम

भदोही मे विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण







