पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल कल करेंगी भदोही का दौरा, छह स्थानों पर होगा जनसंपर्क कार्यक्रम

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल कल करेंगी भदोही का दौरा, छह स्थानों पर होगा जनसंपर्क कार्यक्रम
जननीति भारत पार्टी की संस्थापक दिव्या मित्तल 14 नवंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से करेंगी मुलाकात
शिव मंदिर औराई से शुरू होगा कार्यक्रम, गोपीगंज के बाबा बड़े शिव धाम मंदिर में भी करेंगी दर्शन
भदोही। पूर्व आईएएस अधिकारी एवं जननीति भारत पार्टी की संस्थापक दिव्या मित्तल शनिवार (14 नवंबर) को भदोही का दौरा करेंगी। इस दौरान उनका जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम के तहत वह अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दिव्या मित्तल सुबह 10:30 बजे औराई स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे सुरियावां क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर, दोपहर एक बजे भदोही के राजपुर चौराहा और दोपहर दो बजे ग्राम मुसीलाटपुर में जनसंपर्क करेंगी।
इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वह बड़ा चौराहा और छोटा चौराहा होते हुए गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव धाम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। वहीं शाम छह बजे उनका ग्राम खमरिया पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से संवाद करना कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, दो तमंचे, कारतूस, चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार बरामद

भदोही मे विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण







