ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई: सिद्धार्थ हॉस्पिटल में गर्भवती महिला मानसी वर्मा की मौत

हरदोई: सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम गर्भवती महिला मानसी वर्मा इलाज के दौरान निधन हो गई। उनके पति संदीप वर्मा ने बताया कि दोपहर को मानसी की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी प्लेटलेट्स संख्या मात्र 12 हजार बताई और तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया।
परिवार ने आरोप लगाया कि भर्ती के बावजूद मानसी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शाम लगभग पांच बजे उनकी मौत हो गई। नाराज परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव अस्पताल के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया, साथ ही तहरीर मिलने पर जांच और विधिक कार्रवाई की बात कही है।
संबंधित ख़बरें

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में
ब्रेकिंग न्यूज़·3






