बहराइच में खुला आधार सेवा केंद्र, अब आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचें केंद्र

बहराइच। जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधार कार्ड बनवाने और आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बहराइच में डिगिया चौराहा, नियर मैदानी बाबा मंदिर के पास आधार सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां लोगों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
इस आधार सेवा केंद्र के माध्यम से नया आधार कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि सहित अन्य जरूरी जानकारियों में संशोधन तथा बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। केंद्र पर पहुंचने से पहले नागरिक ऑनलाइन गूगल के माध्यम से आधार सेवा केंद्र का अपॉइंटमेंट बुक करके निर्धारित समय पर पहुंच सकते हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक इंतजार और परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।
खास बात यह है कि केंद्र पर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें आधार से संबंधित कार्य कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ऐसे लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आधार कार्ड आज के समय में बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, पहचान और विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में बहराइच में आधार सेवा केंद्र की सुविधा शुरू होने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें?
आधार सेवा केंद्र जाने से पहले गूगल पर UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलकर Book an Appointment विकल्प के माध्यम से उपलब्ध केंद्र और समय के अनुसार अपॉइंटमेंट बुक करें। अपॉइंटमेंट की पुष्टि और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचें।
आधार सेवा केंद्र का पता:
📍 डिगिया चौराहा, नियर मैदानी बाबा मंदिर, बहराइच (उत्तर प्रदेश)।
⏰ समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
अपील: बहराइच एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिक आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने के लिए केंद्र पर पहुंच सकते हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







