एटा में मिट्टी में दबी मिली मासूम की जिंदगी,छह बेटों की मां ने दिया ममता का सहारा

एटा/अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र के गांव लुहाड़ी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात बच्ची खेत में मिट्टी के नीचे दबी मिली। जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही मासूम की रोने की आवाज खेत पर पहुंची एक महिला ने सुनी। महिला ने तत्काल मिट्टी हटाकर बच्ची को बाहर निकाला और उसकी जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रीना देवी अपने खेत पर गई थीं। इसी दौरान उन्हें मिट्टी के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आसपास देखा तो मिट्टी में एक नवजात बच्ची दबी हुई थी। बच्ची का चेहरा मिट्टी से बाहर दिखाई दे रहा था और वह लगातार रो रही थी। यह दृश्य देखकर रीना देवी ने बिना देर किए मिट्टी हटाई और बच्ची को बाहर निकाल लिया। इसके बाद वह नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर पहुंचीं। चिकित्सकों ने बच्ची को तत्काल निगरानी में लेकर उपचार शुरू किया। राहत की बात है कि उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।छह बेटों के बाद बेटी को मान लिया अपना घटना में सबसे भावुक पहलू रीना देवी की ममता है। उनके पहले से छह बेटे हैं, लेकिन उन्होंने इस नवजात बच्ची को अपनाने और उसका पालन-पोषण करने की इच्छा जताई है। वह बच्ची का नाम राजनंदनी रखना चाहती हैं। रीना देवी का कहना है कि उनके घर में अब तक बेटी नहीं थी। अब इस मासूम को बेटी के रूप में पाकर वह बेहद खुश हैं और उसे अपने आंचल में पालना चाहती हैं। पुलिस जुटा रही जानकारी नवजात को खेत में किसने और किन परिस्थितियों में मिट्टी के नीचे दबाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को खेत में मिट्टी के नीचे नवजात बच्ची के दबे होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। एक ओर मासूम को इस हाल में छोड़ने की घटना ने इंसानियत को झकझोर दिया, वहीं रीना देवी ने अपनी ममता और संवेदनशीलता से मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है।

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







