ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

नागदा में गुजराती बलाई समाज का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न

पूर्व राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ने का दिया संदेश

नागदा में गुजराती बलाई समाज का भव्य दीपावली मिलन समारोह संपन्न
पूर्व राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ने का दिया संदेश — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

नागदा। शहर की श्री युवराज धर्मशाला में गुजराती बलाई समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल महामहिम श्री थावरचंद गेहलोत उपस्थित रहे। समारोह में समाज के लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा से पूर्व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर महामहिम पूर्व राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और दीपावली मिलन समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में विधायक श्री रामलाल मालवी, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र सिंह गेहलोत, सांसद प्रतिनिधि श्री ओ.पी. गेहलोत उपस्थित रहे। इसके साथ ही समिति अध्यक्ष श्री देवीलाल डाबी, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवलाल बोड़ाना तथा समिति सदस्य श्री प्रभुलाल परमार सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिक्षा से ही समाज की तरक्की का रास्ता खुलेगा

समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम श्री थावरचंद गेहलोत ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक उन्नति और विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए समाज के लोगों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। उन्होंने समाज में एकता, संगठन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें। दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से समाजजनों ने आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी समाज की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विचार रखे। समारोह का मुख्य उद्देश्य दीपावली के पावन अवसर पर समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करना, आपसी संबंधों को मजबूत बनाना तथा शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Mohammad Asif
Mohammad Asif
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें