हरदोई सुरसा व टड़ियावां में नवागत खण्ड विकास अधिकारीयों ने संभाला कार्यभार

हरदोई विकासखंड सुरसा व टड़ियावां में नवागत खंड विकास अधिकारी (BDO) दीपांकर आर्य (सुरसा) व गिरवर प्रसाद वर्मा (टड़ियावां )ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जाग उठी हैं इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं एवं गुलदस्ते भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय राज बर्रा सराय,आवेश अहमद प्रधान प्रतिनिधि लिलवल आलोक गुप्ता प्रतिनिधि टड़ियावां,सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल रहे सभी ने नवागत बीडीओ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया इस दौरान ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि गिरवर प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में विकासखंड की ग्राम पंचायतों में सड़क,नाली, खड़ंजा,स्वच्छता,आवास सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी साथ ही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता और बिना भेदभाव के पहुंच सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों का वास्तविक मूल्यांकन गांवों में धरातल पर दिखाई देने वाले बदलाव से होता है।वहीं पूर्व खंड विकास अधिकारी इंद्रसेन नाथ के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की भी क्षेत्र में चर्चा और सराहना हो रही है। अब नवागत बीडीओ के सामने पूर्व में संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती होगी इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक मो.उजैर सिद्दीकी,जेई एमआई प्रमोद कुमार,एडीओ आईएसबी नितिन कुमार, लेखाकार रामेंद्र कुमार,कनिष्ठ लिपिक विशाल कश्यप, कमलेश कुमार सहित ब्लॉक के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे अब नई कार्यशैली पर टिकी निगाहें गिरवर प्रसाद वर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों में तेजी और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की उम्मीद है अब देखना होगा कि उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता से टड़ियावां के विकास को कितनी नई गति मिलती है

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







