पाटीदार समाज संगठन नागदा-खाचरौद की तहसील कार्यकारिणी का गठन।
खाचरौद में समाजजनों की उपस्थिति में हुआ गठन, वरिष्ठ, युवा एवं महिला संगठन को मिली नई जिम्मेदारी खाचरौद। पाटीदार समाज संगठन

नागदा-खाचरौद की तहसील कार्यकारिणी का गठन मंगलवार, 18 नवंबर 2026 को सुनहरीया बाग धर्मशाला, खाचरौद में समाजजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। गठन के दौरान वरिष्ठ संगठन, युवा संगठन एवं महिला संगठन के अध्यक्ष पदों पर सहमति से नियुक्तियां की गईं। कार्यकारिणी गठन के अंतर्गत वरिष्ठ संगठन के अध्यक्ष पद पर श्री प्रहलाद जी पाटीदार (लोहारि), युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर श्री प्रदीप जी पाटीदार (घिनोदा) तथा महिला संगठन के अध्यक्ष पद पर श्रीमती कविता डॉ. गणेश जी पाटीदार (पाड़सूतिया) को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नारायण जी पाटीदार एवं श्री सुनील जी पाटीदार तहसील में भरत जी पाटीदार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संभव हुई।इस अवसर पर उपस्थित समाज जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज में एकता संगठनात्मक मजबूती और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक विकास शिक्षा संस्कार एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। सर्वसम्मति से हुए इस गठन को समाज की एक जुटता आपसी विश्वास और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जा रहा है नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने भी समाज के हित में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया । यह जानकारी चेतन पाटीदार ने दी।

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







