ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

हरदोई अहिरोरी ब्लॉक में लापरवाही पर सीडीओ सख्त तीन कर्मचारियों का वेतन रोका

हरदोई अहिरोरी ब्लॉक में लापरवाही पर सीडीओ सख्त तीन कर्मचारियों का वेतन रोका
हरदोई अहिरोरी ब्लॉक में लापरवाही पर सीडीओ सख्त तीन कर्मचारियों का वेतन रोका — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

हरदोई विकास खंड अहिरोरी में व्यवस्थाओं की हकीकत परखने पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याजवाल ने लापरवाही मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। बुधवार को किए गए निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर तीन कर्मचारियों का नवंबर माह का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर में संचालित प्रेरणा कैंटीन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित व्यवस्थाओं और रखरखाव में भी खामियां पाई गईं। इस पर सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास पंकज कुमार का नवंबर माह का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर कैंटीन का सुचारु संचालन सुनिश्चित कराने और फोटोयुक्त आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ब्लॉक परिसर में जगह-जगह घास उगी मिलने और पुराने तालाब की साफ-सफाई नहीं कराए जाने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मेवाराम का भी नवंबर माह का वेतन बाधित किया गया। स्टोर रूम के निरीक्षण में अभिलेखों, निष्प्रयोज्य सामग्री और अलमारियों का रखरखाव अव्यवस्थित मिलने पर स्टोर कीपर विशाल सिंह का वेतन भी रोकने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में पुराने और जर्जर शौचालयों तथा आवासीय भवनों की नीलामी की कार्रवाई लंबित मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल मूल्यांकन कराकर नियमानुसार ध्वस्तीकरण और नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। प्रशासनिक भवन में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिलने पर भी तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी को फील्ड कर्मचारियों की नियमित भ्रमण पंजिका में प्रविष्टियां दर्ज कराने और उनके कार्यों की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, गार्ड फाइल, निरीक्षण पंजिका और ग्रांट रजिस्टर पार्ट-3 का भी निरीक्षण किया। विभिन्न मदों में लंबित धनराशि का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी कामरान नेमानी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सीडीओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि ब्लॉक परिसर की स्वच्छता, कार्यालयों की व्यवस्था, अभिलेखों का रखरखाव और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें