ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई में जर्जर बिजली पोल गिरने से हादसा टला

हरदोई : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर बिजली का पोल उखड़कर शव यात्रा में जा रही बस पर गिर गया। उस बस में लगभग 50 लोग सवार थे और बस में करंट दौड़ने लगा। समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
यह घटना बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमजोरी को उजागर करती है। स्मार्ट मीटर लगाने में तत्परता दिखाने वाला विभाग जर्जर बिजली पोलों को सुरक्षित क्यों नहीं बनाता, यह सवाल अब भी अनुत्तरित है। स्थानीय लोग बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो
ब्रेकिंग न्यूज़·0

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में
ब्रेकिंग न्यूज़·3






