फर्रुखाबाद,भगवानपुर में बुखार से दो बच्चों की मौत,स्वास्थ्य टीम ने गांव में जांच की
पांच बीमार लोगों के सैंपल लिए, बच्चों में खसरे के संभावित लक्षण

फर्रुखाबाद- के शमशाबाद ब्लॉक के भगवानपुर गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच की और पांच बीमार लोगों के सैंपल लिए। मृतकों में वीरभान यादव का सात साल का बेटा करन और छह महीने की बेटी सरस्वती शामिल हैं। परिवार का 10 साल का तीसरा बेटा भी तेज बुखार से पीड़ित है। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले बच्चों को बुखार आया और शरीर पर दाने निकले। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अलीम अंसारी और नोडल अधिकारी सरवर इकबाल स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गांव में फॉगिंग कराई गई और परिजनों को दवाइयां दी गईं। डॉक्टर अलीम अंसारी ने बताया कि गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। मृत बच्चों के बड़े भाई को भी बुखार है, लेकिन उसमें चिकनपॉक्स के लक्षण नहीं हैं। बच्चों में खसरे के संभावित लक्षण मिले हैं। उन्होंने बताया कि गांव में दवा बांटी गई और छिड़काव कराया गया। गांव में गंदगी और जगह-जगह पानी भरा होने की बात भी उन्होंने कही है

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







