बिलारी: पत्रकारों की मांगों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा

बिलारी मुरादाबाद: संयुक्त पत्रकार सुरक्षा परिषद एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अंकुश राघव के निर्देशानुसार संगठन के उच्च पदाधिकारियों ने बिलारी एसडीएम श्री अमित सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों की प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ श्रमजीवी पत्रकारों को भी वरीयता देने की मांग शामिल थी।
ज्ञापन में पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे न दर्ज करने और किसी भी मुकदमे से पहले निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अलावा सरकारी नौकरी में पत्रकारों को वरीयता देने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल कुमार मुरादाबाद मंडल महासचिव, डॉक्टर नन्हे हुसैन पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष, राकेश कुमार प्रजापति लखनऊ कार्यालय प्रभारी, सुल्तान अहमद जिला अध्यक्ष और आसिफ खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

बदायूं : मिनी कुंभ ककोड़ा मेले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लगाया गया यातायात जागरूकता शिविर

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो







