हरदोई राजमार्ग पर पलटी करब से भरी ट्रैक्टर ट्राली चालक बाल बाल बचा

पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने हटवाया मलबा, कुछ देर बाधित रहा यातायात
हरदोई बघौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर शनिवार को करब से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर करब फैल जाने से यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली को निवाड़ी (माल) निवासी महेंद्र चला रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि चालक महेंद्र हादसे में बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी पुलिस टीम और हाईवे पेट्रोलिंग कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाया और बिखरी हुई करब को साफ कराया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की तत्परता से कुछ ही समय में आवागमन सामान्य हो गया।

हरदोई बालाजी मंदिर में हाथी हुआ खूनी, महंत के बड़े भाई को सूंड से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, दर्दनाक मौत

हरदोई घर लौट रहे कबाड़ व्यापारी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला मौके पर ही दर्दनाक मौत







