सेहत1 मिनट पढ़ें
भोपाल । डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

उप-राष्ट्रीय सघन टीकाकरण दिवस के अंतर्गत आज रविवार को डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान, भोपाल में पल्स पोलियो अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की नोडल एवं सेंटर हेड डॉ. रचना दुबे द्वारा 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की दो निःशुल्क बूंदें पिलाई गईं। साथ ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय एवं समस्त चिकित्सकों द्वारा भी पोलियो की दवा बच्चों को पिलवाई गयीं। कुल मिलाकर 129 बच्चो के पोलियो की खुराक ली । अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना योगदान दें।
संबंधित ख़बरें

कटघोरा में सेहत से खिलवाड़: ~सांभर में इल्ली मिलने पर चर्चित 'मुरली होटल' सील, शारदा स्वीट्स पर भी गिरी गाज
सेहत·1

भोपाल । अंगदान से पांच लोगों को नया जीवन पुलिस और अन्य विभागों के प्रयासों से प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई
सेहत·0

भोपाल । प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण पहल
सेहत·0






