ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
पांच बच्चों को छोड़ बुआ के बेटे संग फरार हुई महिला, श्रावस्ती में चर्चाओं का बाजार गर्म

Shravasti News: गिलौला, संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का पति मुम्बई में रहकर मजदूरी करता था। महिला अपने पांच बच्चों व सास के साथ घर पर रहती थी। इसी बीच महिला का फोन से चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी कर रहे नेपाल निवासी अपने बुआ के लड़के सूरज से संपर्क हुआ। बातों बातो में प्रेम इतना परवान चढ़ा कि महिला अपने पांचों बच्चों को छोड़कर प्रेमी बुआ के लड़के के संग फरार हो गई। इस दौरान महिला अपने साथ करीब तीन लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर व नकदी भी ले गई है। पति के अनुसार उसका सबसे छोटा बेटा चार साल का है, जबकि बड़ी बेटी की अगले साल शादी होनी है।ऐसे में पीड़ित पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को वापस बुलाने व जेवर तथा पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
संबंधित ख़बरें

राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत वन विहार में हो रहे विविध कार्यक्रम
ब्रेकिंग न्यूज़·1

दतिया /श्रीपण्डोखर सरकार धाम में अमावस्या से शरद पूर्णिमा तक होंगे धार्मिक आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़·1

बदायूं: गांव लभारी प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय की मांग, न्याय न मिलने पर धरने की चेतावनी
ब्रेकिंग न्यूज़·2







