ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
11 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

Shravasti News: करंट से दो मौतों पर DM सख्त, चार पर FIR से मचा हड़कंप

Shravasti News: करंट से दो मौतों पर DM सख्त, चार पर FIR से मचा हड़कंप
Shravasti News: करंट से दो मौतों पर DM सख्त, चार पर FIR से मचा हड़कंप — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

गिलौला। विद्युत पोल खड़ा करने के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों से बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने मुलाकात की। अधिकारियों ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम और एसपी गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहम्मदापुर पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में मृत सचिन मिश्रा (20) के परिजनों से घटना की जानकारी ली और परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जाना। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मृतक वेद प्रकाश पाठक की पत्नी पूनम और उनके बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। गांव में फैले बिजली के तारों के मकड़जाल और आबादी के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन को ढीले तार तत्काल कसवाने और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन दोनों मृतकों के परिवारों के साथ है और उन्हें नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। घटना की जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टया गिलौला विद्युत उपकेंद्र में तैनात एसडीओ, जेई और लाइनमैन समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Himanshu Pathak
Himanshu Pathak
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें