ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बदायूँ 1 नवम्बर को होगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

बदायूँ 1 नवम्बर को होगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
बदायूँ 1 नवम्बर को होगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूँ: 26 अक्टूबर। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ॰प्र॰ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं श्री विवेक संगल, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में 01 नवम्बर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर के आयोजन के सन्दर्भ में अपर सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा अवगत कराया गया कि इस मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर आम-जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। मेगा शिविर के आयोजन का पप्पलेट, पोस्टर, बैनर इत्यादि प्रचार सामिग्री के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि 01 नवम्बर 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के सन्दर्भ में सोमवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें बृहद शिविर के सफल आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने हेतु भी निर्देशित किया गया। बैठक में प्रतिसार निरीक्षक, रिर्जव पुलिस लाइन, बदायूँ के साथ न्यायिक शिविर समिति की माननीय अध्यक्षा, सुश्री रिन्कू प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ व सदस्यगण श्री राजवीर सिंह, विषेष न्यायाधीष, एस0सी0/एस0टी0 (पी0ए0) एक्ट, बदायूं, श्री ऋषि कुमार, शष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश, गैगस्टर एक्ट, बदायूं, श्री अंकित रस्तोगी, अपर सिविल जज (सी0डि0)/त्वरित न्यायाधीष/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ, व श्री सागर तायल, न्यायिक मजिस्टेªट-प्रथम, बदायूं मौजूद रहे। उन्होंने जनपद के सभी जन-सामन्य से अपील है कि 01 नवम्बर 2026 रविवार को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा स्निफर डॉग (खोजी कुत्ता) के माध्यम से सम्पूर्ण जनपद न्यायालय, परिसर बदायूं की सुरक्षा की दृष्टि से जॉच-पड़ताल की गयी।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें