ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़3 मिनट पढ़ें

सर्वसम्मिति से नए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रस्ताव पास

सर्वसम्मिति से नए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रस्ताव पास
सर्वसम्मिति से नए मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रस्ताव पास — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूँ: 26 अक्टूबर। मतदेय स्थलों के आलेख्य सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया गया था। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल की ओर से कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं होने पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मिति से आलेख्य सूची के अनुसार नए मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भेजने पर सहमति व्यक्त की है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी सहित समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जा रहा है। इसके तहत मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए भवनों का चिन्हांकन किया गया। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया गया था। इस पर आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई थी, लेकिन कोई भी आपत्ति/सुझाव प्राप्त नहीं हुआ है, जिसपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों का प्रस्ताव 27 अक्टूबर 2026 को सभी आवश्यक अभिलेखों सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। विशेष अभियान की तिथियां फिर हुईं घोषित- 01 जनवरी 2027 के आधार पर होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के संबंध में भी जानकारी दी गई कि निर्वाचन आयोग ने विशष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम को माह नवम्बर में चलाने हेतु 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान की तिथियां घोषित की हैं। इन तिथियों में प्रत्येक बूथ पर बीएलओ सहित सभी सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। निश्चित निधि के आधार पर अपना वोट बनवाने, परिवर्तन कराने तथा संशोधन कराने के लिए बूथ पर पहुंचकर फार्म भर सकते हैं। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा तथा 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष अभियान में सहयोग करने तथा जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं महिला मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वाने के लिए सक्रिय प्रयास करने की अपील की। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलवार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने को कहा है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि अशोक यादव, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह सोलंकी सहित उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। वेयरहाउस का किया बाहय निरीक्षण- जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे तथा सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधन सदैव क्रियाशील स्थिति में रहें।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें