ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भदोही ट्रामा सेंटर औराई में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

भदोही ट्रामा सेंटर औराई में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता
भदोही ट्रामा सेंटर औराई में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

भदोही ट्रामा सेंटर औराई में जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का औचक निरीक्षण, मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता

पर्ची काउंटर पर एक रुपये शुल्क की जिलाधिकारी ने की पुष्टि, मरीजों ने दवाओं एवं उपचार व्यवस्था पर जताया संतोष वार्डों में नियमित बेडशीट बदलने और बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था पर मरीजों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया संत रविदास नगर भदोही, 21 नवंबर 2026जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आज ट्रामा सेंटर औराई का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा इकाइयों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, पैथोलॉजी लैब सहित चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, मरीजों के उपचार तथा चिकित्सालय में साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं एवं जांच सुविधाएं चिकित्सालय में समय से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती एवं उपचाराधीन मरीजों तथा उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने मरीजों से उपचार, दवाओं एवं जांच सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है। मरीजों एवं तीमारदारों ने बताया कि चिकित्सालय में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। तीमारदारों ने यह भी बताया कि वार्डों में प्रतिदिन बेडशीट बदली जा रही है और साफ-सफाई की व्यवस्था पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है। जिलाधिकारी ने पर्ची काउंटर पर पहुंचकर स्वयं जानकारी ली कि मरीजों से पर्चा बनवाने के लिए निर्धारित एक रुपये का ही शुल्क लिया जा रहा है अथवा नहीं। इस पर वहां मौजूद तीमारदारों ने बताया कि जी सर, पर्ची के लिए एक रुपये ही लिया जाता है। जिलाधिकारी ने पर्ची काउंटर की व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने तथा निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि न लिए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, नियमित बेडशीट परिवर्तन तथा मरीजों के उपचार की व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशीलता एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक मरीज को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। चिकित्सालय की सभी व्यवस्थाएं सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें