ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
25 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

हरदोई मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का कहर चार साल की बच्ची समेत लगभग 15 घायल, कुछ की हालत गंभीर

हरदोई मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का कहर चार साल की बच्ची  समेत लगभग 15 घायल,  कुछ की हालत गंभीर
हरदोई मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का कहर चार साल की बच्ची समेत लगभग 15 घायल, कुछ की हालत गंभीर — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

हरदोई मेडिकल कॉलेज में आज मधुमक्खियों के अचानक हमले से मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। ओपीडी भवन की दूसरी मंजिल पर लगे छत्तों से निकले मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में चार साल की बच्ची समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोगों को इधर-उधर भागना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मधुमक्खियों का झुंड अचानक ओपीडी भवन से निकलकर मरीजों और तीमारदारों पर टूट पड़ा। हमले से बचने के लिए कई लोग ब्लड बैंक और सीटी स्कैन कक्ष में घुस गए और दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड आईपीडी भवन की ओर भी पहुंच गया। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हमले में हरपालपुर क्षेत्र के बांसी गांव निवासी छोटे भईया, लोनार के जमुनियापुरवा निवासी रामऔतार और उनके भाई रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पचदेवरा निवासी चार वर्षीय सोनी भी मधुमक्खियों के हमले में बुरी तरह घायल हो गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में छोटे भईया की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। ओपीडी की दूसरी मंजिल पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को लेकर अस्पताल प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं।।

Ram sagar
Ram sagar
District Reporter · City News 24
Village kakummar post khajurahara . District Hardoi.U.P- 241001
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें