ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
25 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

भदोही नगर पंचायत खमरिया में जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी सरदार अहमद ने उठाई आवाज, वार्डों के बेहतर भविष्य की जताई प्रतिबद्धता

भदोही  नगर पंचायत खमरिया में जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी सरदार अहमद ने उठाई आवाज, वार्डों के बेहतर भविष्य की जताई प्रतिबद्धता
भदोही नगर पंचायत खमरिया में जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी सरदार अहमद ने उठाई आवाज, वार्डों के बेहतर भविष्य की जताई प्रतिबद्धता — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

खमरिया (भदोही)। नगर पंचायत खमरिया के विभिन्न वार्डों में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर चेयरमैन पद के प्रत्याशी एवं समाजसेवी सरदार अहमद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि नगर का समुचित विकास तभी संभव है, जब प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 सहित विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, जलनिकासी, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर की जनता को बेहतर सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है और इन समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। सरदार अहमद ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल पद पर रहना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। नगर के विकास में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। हर मोहल्ले और प्रत्येक नागरिक की समस्या को समान महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता खमरिया नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और विकासशील नगर बनाने की दिशा में प्रयास करना है। इसके लिए जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और संबंधित अधिकारियों तक उनकी आवाज पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के बेहतर भविष्य के लिए सभी लोग अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर सामने रखें, ताकि सामूहिक प्रयासों से खमरिया को विकास की नई दिशा दी जा सके। सरदार अहमद ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही किसी भी सामाजिक एवं विकासात्मक कार्य की सबसे बड़ी ताकत है।

मुकेश कुमार यादव
मुकेश कुमार यादव
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें