दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
नैया नाले में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत

रायबरेली में नैया नाले में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा चंदापुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव के पास नैया नाले में हुआ। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
संबंधित ख़बरें











