भदोही औराई पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े प्रयास को किया विफल, 19 पड़वा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

औराई पुलिस ने पशु तस्करी के बड़े प्रयास को किया विफल, 19 पड़वा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
भदोही। औराई थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 पड़वा लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि पिकअप में सवार दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनके चारा-पानी की व्यवस्था कराई गई है। पुलिस के अनुसार 12 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास मुखबिर से सूचना मिली कि मीरजापुर जनपद के ककराही की तरफ से एक पिकअप में पड़वा लादकर वध के लिए औराई होते हुए बदलापुर, जौनपुर ले जाए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने चीनी मिल की ओर जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर वाहन का इंतजार किया। कुछ देर बाद मीरजापुर की तरफ से एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार दो व्यक्ति उतरकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम ने चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए चालक ने अपना नाम आशीष पाल पुत्र बालकिशुन पाल निवासी पिपरीस मौजा रामेश्वरपुर, थाना भदोही बताया। पुलिस के मुताबिक पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 19 पड़वा बेहद क्रूर तरीके से ठूंसकर लदे मिले। उनके मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। कई पशुओं के मुंह से झाग निकल रहा था तथा शरीर पर खरोंच और रगड़ के निशान भी पाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में फरार हुए व्यक्तियों की पहचान मोनू कुरैसी निवासी कुरैसनगर, रामबाग और मंजीत गौतम निवासी तरकापुर फुलवरिया, रामबाग, जनपद मीरजापुर के रूप में बताई। उसने यह भी बताया कि बरामद 19 पड़वा एजाज कुरैसी निवासी कुरैसनगर, रामबाग के हैं और उन्हें ककराही से लादकर जौनपुर के बदलापुर में वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप वाहन को थाने लाकर उसके पीछे का ढाला खुलवाया और रस्सियों से बंधे सभी पशुओं को सुरक्षित नीचे उतरवाया। बरामद 19 पड़वों को पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही उनके चारा-पानी की व्यवस्था के लिए अवनीश यादव उर्फ विकास निवासी कोठरा, थाना औराई की सुपुर्दगी में दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या UP66BT0516 को आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के साथ हेड कांस्टेबल संजय कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल रविन्द्र, कांस्टेबल शिवम राजपूत और चालक कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल कल करेंगी भदोही का दौरा, छह स्थानों पर होगा जनसंपर्क कार्यक्रम

उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, दो तमंचे, कारतूस, चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार बरामद







