दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
मछली पकड़ने सई नदी गए 22 वर्षीय युवक का मिला शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के परसदेपुर कस्बे के बाकरबेग मोहल्ला गढ़ी निवासी 19 वर्षीय सुरजीत सरोज कल्लू पुत्र तुलसी राम का शव शुक्रवार सुबह सई नदी से बरामद हुआ। बताया गया कि सुरजीत गुरुवार शाम फागूपुर कैनाल पंप के पास कटिया से मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के साथ खोजबीन के दौरान नदी में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
संबंधित ख़बरें

रायबरेली में कंटेनर ट्रक अचानक बना आग का गोला
दुर्घटना·1

बिजली का पोल खड़ा करते समय दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आए दो लोगों की मौत बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, दो घरों के बुझ गए चिराग
दुर्घटना·3

रायबरेली में तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराईं चार लोग घायल
दुर्घटना·0







