ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 42 वर्षीय किसान की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक किसान की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 42 वर्षीय किसान की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से हुई दर्दनाक किसान की मौत — दुर्घटना | City News 24

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 42 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। आजमपुर जाहनियां गांव के पास संदीप पाल उम्र 42 वर्ष मवेशी चराने के लिए गया था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और संदीप उसकी चपेट में आ गया। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन आनन-फानन में संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। संदीप की मौत की खबर जैसे ही गांव और परिजनों तक पहुंची, परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक संदीप मवेशी चराने के लिए घर से निकला था, फिलहाल घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें