ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन ◆ राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: ◆ अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा ◆ उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, ◆
29 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
भारत2 मिनट पढ़ें

5 अक्टूबर को हरदा में उमड़ेगा आदिवासी समाज का जनसैलाब

5 अक्टूबर को हरदा में उमड़ेगा आदिवासी समाज का जनसैलाब
5 अक्टूबर को हरदा में उमड़ेगा आदिवासी समाज का जनसैलाब — भारत | City News 24

रानी दुर्गावती मंडावी जयंती पर भव्य मूर्ति अनावरण एवं राज्य स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव

हरदा, मध्यप्रदेश। वीरांगना रानी दुर्गावती मंडावी जी की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को हरदा में भव्य मूर्ति अनावरण एवं राज्य स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयस कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक समाजजनों के शामिल होने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों से भी आदिवासी समाज के लोगों के हरदा पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम से जुड़े राकेश काकोड़िया जी ने बताया कि आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी राज परते जी ने बताया कि शाम 6 बजे से राज्य स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज होगा। इसमें आदिवासी लोकनृत्य, लोकगीत एवं पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

जबलपुर और बैतूल के कलाकार देंगे विशेष प्रस्तुति

सांस्कृतिक महोत्सव में जबलपुर की गोंडी गायिका प्रियांशी भलावी विशेष प्रस्तुति देंगी। वहीं बैतूल जिले के गायक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी लोकसंगीत एवं संस्कृति की रंगत बिखेरेंगे।

कार्यक्रम में “आदिवासी वेशभूषा दर्पण (फैशन शो)” भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें प्रतिभागी पारंपरिक आदिवासी परिधानों के माध्यम से समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला एवं पहचान को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा, कला और स्वाभिमान को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। आयोजन को लेकर युवाओं, कलाकारों एवं समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

5 अक्टूबर को हरदा की धरती पर आदिवासी संस्कृति, कला और गौरव का भव्य संगम देखने को मिलेगा।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें