एटा: चप्पल में छिपे सांप के डसने से 60 वर्षीय महिला की मौत

जैथरा (एटा)। थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम फगनौल में सोमवार शाम सर्पदंश की घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घर में चारपाई के नीचे चप्पल में छिपे सांप ने महिला को उस समय डस लिया, जब वह उठकर दूसरी जगह जाने लगी थीं। उपचार के दौरान एटा मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव फगनौल निवासी मोहरदेवी (60) पत्नी राजबहादुर सिंह सोमवार रात करीब नौ बजे घर में चारपाई पर बैठी थीं। जैसे ही वह उठकर दूसरी ओर गई, चारपाई के नीचे रखी चप्पल में छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। सर्प के दशने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मोहरदेवी ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति राजबहादुर सिंह ने बताया कि सांप चारपाई के नीचे रखी चप्पल में छिपा बैठा था। घटना की सूचना मिलने पर धुमरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंगा घाटों से लेकर शिवालयों तक उमड़ी आस्था, सावन के पहले सोमवार पर दिखा भक्ति का अनूठा संगम

समुद्र में तेल-गैस ढूंढने में खर्च होंगे 84 हजार करोड़, क्या है सरकार की 'समुद्र मंथन' स्कीम; कैसे बनते हैं तेल के नए कुएं









