कोरबा के बनखेता गांव में 65 हाथियों का हमला! मकान की दीवार तोड़ी, परिवार ने भागकर बचाई जान।

कोरबा। जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों की दहशत गहराती जा रही है। बीती रात 65 हाथियों के एक भारी-भरकम झुंड ने बनखेता गांव में जमकर तांडव मचाया। हाथियों ने एक ग्रामीण के कच्चे मकान की दीवार ढहा दी और अंदर रखा धान-चावल चट कर गए। जाते-जाते हाथियों ने घर के बर्तन और गृहस्थी का अन्य सामान भी पैरों तले कुचल डाला। गनीमत रही कि समय रहते खतरा भांपकर परिवार ने घर छोड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
रात 10 बजे चिंघाड़ से गूंजा गांव, मची अफरा-तफरी -
ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हाथियों का दल जोर-जोर से चिंघाड़ते हुए बस्ती में आ धमका। सन्नाटे को चीरती हाथियों की आवाज सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान एक परिवार ने झुंड को सीधे अपने मकान की ओर बढ़ते देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए परिवार के सदस्य तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागे। कुछ ही पलों में हाथियों ने उनके आशियाने को निशाना बना लिया।

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक में सरकारी संपत्ति पर चोरों का धावा! ताला तोड़कर दीवार फांदकर घुसे, मतपेटियां ठेले पर लादते समय दो पकड़े गए, दो

श्रावस्ती : मौत के हादसे के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! खेत में झूल रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, किसानों की जान खतरे में







