ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना2 मिनट पढ़ें

अलीगंज में दर्दनाक हादसा: बाजार जा रही 65 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

अलीगंज में दर्दनाक हादसा: बाजार जा रही 65 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
अलीगंज में दर्दनाक हादसा: बाजार जा रही 65 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत — दुर्घटना | City News 24

अलीगंज। एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर से अलीगंज बाजार के लिए निकली थी। डाक बंगला के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कैला, थाना राजा का रामपुर निवासी मिथलेश देवी (65 वर्ष) पत्नी महेंद्र पाल शर्मा के रूप में हुई है। परिजन भीष्म पाल शर्मा ने बताया कि मिथलेश देवी गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से अलीगंज बाजार जाने के लिए निकली थीं। डाक बंगला के पास पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला वाहन चार पहिया बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि महिला को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र जितेंद्र सिंह राठौर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, कोतवाली अलीगंज प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें