ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
79 लाख रुपये नकद और करीब 21 लाख के जेवरात समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

बदायूं। थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 79 लाख रुपये नकद, करीब 21 लाख रुपये कीमत के पीली धातु के जेवरात, एक हुंडई वर्ना कार और घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन्स पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ अंसारी पुत्र असगर अंसारी, निवासी इस्लामाबाद, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ और वसीम अंसारी पुत्र निजामुद्दीन, निवासी पुर्वा अब्दुल वाली, थाना कोतवाली, मेरठ के रूप में हुई है।
संबंधित ख़बरें

मौसम संबंधी चेतावनी एवं एडवाइजरी | जनपद संत रविदासनगर भदोही
ब्रेकिंग न्यूज़·0

28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
ब्रेकिंग न्यूज़·0

बदायूं:ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को बोलेरो पिकअप ने मारी टक्कर पैर में फ्रैक्चर
ब्रेकिंग न्यूज़·2






