ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

बहराइच : आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, दोनों हाथ नोचे डाले,

बहराइच : आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, दोनों हाथ नोचे डाले,
बहराइच : आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, दोनों हाथ नोचे डाले, — दुर्घटना | City News 24

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे गांवों में तेंदुए के हमले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार रात महेशपुर बेलहन के मजरा राजापुर गिरंट में घर के आंगन में सो रही 80 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के दोनों हाथों को नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख सुनकर जागे परिजनों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया, इसके बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर भागा। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी मोतीपुर से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गांव निवासी जयकाला (80) मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रही थीं। रात करीब तीन बजे अचानक तेंदुआ दीवार फांदकर आंगन में आ गया और सो रही वृद्धा पर झपट पड़ा। हमले से जयकाला की चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन जागे और तेंदुए को भगाने के लिए शोर मचाते हुए हांका लगाने लगे। लोगों की भीड़ और शोर से तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग निकला लेकिन तब तक उसके दोनों हाथों में गहरे जख्म हो चुके थे। परिजनों ने रात में ही घायल महिला को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वन विभाग ने दी पांच हजार की सहायता घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन क्षेत्राधिकारी केके सिंह सीएचसी मोतीपुर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। उन्होने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Betu Mishra
Betu Mishra
Author · City News 24
Uttar Pradesh Bahraich
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें