भरतपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: वैर पंचायत समिति का AEN 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भरतपुर टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वैर पंचायत समिति में पदस्थ सहायक अभियंता (AEN) गोविंद प्रकाश को कथित तौर पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, एसीबी टीम ने रिश्वत की शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी AEN गोविंद प्रकाश से 30 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।
पूरी कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अमित सिंह के नेतृत्व में भरतपुर एसीबी टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के बाद एसीबी अधिकारियों ने आरोपी अभियंता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
एसीबी टीम द्वारा आरोपी से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच के साथ संभावित ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई भी की जा रही है। मामले में रिश्वत की मांग किस कार्य के एवज में की गई थी, इसे लेकर एसीबी की विस्तृत जांच जारी है।
ACB की कार्रवाई के बाद पंचायत समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया।











