जयपुर बजाज नगर थाना क्षेत्र में सीआई रामधन मीणा ने जवानों के साथ किया पैदल गश्त

जयपुर। आज शाम पुलिस थाना बजाज नगर क्षेत्र में सीआई रामधन मीणा ने पुलिस जवानों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आमजन से संवाद किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी, महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।
साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस की पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास का संदेश दिया गया।
#CityNews24 #JaipurPolice #BajajNagar #RamdhaniMeena #PolicePatrolling #Jaipur #Security

दतिया/ सपना बड़ा रखिए, विश्वास अटल रखिए, प्रयास लगातार रखिए—स्वप्निल वानखड़े का प्रेरणादायी संदेश

भिंड/लहार तहसील में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, सड़क किनारे गंदगी से लोग परेशान — सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल








