ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे से पहले आईजी रेंज किरण यश पहुंचे रायबरेली सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा
आईजी रेंज किरण यश पहुंचे रायबरेली सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित रायबरेली दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आईजी रेंज किरण यश रायबरेली पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जीआईसी परिसर में बनाए जा रहे पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी रवि कुमार समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद आईजी रेंज ने पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही आगामी त्योहारों को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।
संबंधित ख़बरें

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया/ चिरूला थाना , 24 घंटे में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी मान सिंह बघेल गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
ब्रेकिंग न्यूज़·1







