ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

उम्र कैद सजा भुगत रही विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

उम्र कैद सजा भुगत रही विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत
उम्र कैद सजा भुगत रही विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गतणबड़कली मोड़ पर 15 साल पहले हुए एक ही परिवार के आठ लोगों की सामूहिक हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा भुगत रही मीनू त्यागी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत मुजफ्फरनगर : जनपद के सबसे चर्चित बड़कली के सामुहिक हत्याकांड में दोषी कुख्यात विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है। हत्यारोपित लगभग 15 साल से जेल में निरुद्ध है, जो वर्तमान में आंबेडकनगर जिला कारागार में बंद है। इस वारदात के बाद न्यायालय में पेशी पर अाए कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या हुई थी। जनपद के बड़कली सामूहिक हत्याकांड पटकथा 2005 में हुए चरथावल ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद लिखी गई थी। उस वक्त विक्की त्यागी के सामने लड़े उदयवीर सिंह चुनाव हार गए थे। एक साल बाद विक्की त्यागी ने उदयवीर सिंह के मित्र और साझेदार सतीश त्यागी की हत्या की थी, इसमें विक्की के खिलाफ उदयवीर ने मुकदमे की पैरवी की थी। वर्ष 2010 में ब्लाक प्रमुख चुनाव में उदयवीर ने अपने भतीजे की पत्नी सोनिया सिंह को चुनाव में जीत दिलाई थी। इसके बाद दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। सीट ओबीसी में होने के चलते विक्की स्वयं चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उसका प्रत्याशी चुनाव हार गया था। इसी रंजिश में कुख्यात विक्की त्यागी ने 11 जुलाई 2011 में बड़कली सामूहिक हत्याकांड कराया गया था। जिसमें रोहाना गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह, उनके दो बेटे समरवीर व श्यामवीर, भतीजे गौरव वीर समेत कल्पना पत्नी गौरव वीर, छह वर्षीय दक्ष पुत्र समरवीर, चार वर्षीय प्रणव व दो वर्षीय पुत्र गौरव वीर की ट्रक से कुचलवाकर हत्या करा दी गई थी। इस मामले में 4 जुलाई 2022 को मीनू त्यागी, अनिल, ममता, शुभम, लोकेश, प्रमोद, मनोज, मोहित, धर्मेंद्र, रविंद्र, विनोद, विदित, बबलू, बोबी उर्फ विनीत शर्मा, विनीत त्यागी व हरवीर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। एक अन्य आरोपित को नाबालिग घोषित करते हुए अलग से मामला चलाने के आदेश दिए थे। हत्याकांड में दोषी मीनू त्यागी ने पहले हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। यहां से खारिज होने के बाद उच्चतम न्यायालय में याचिका डाली गई थी। जिस पर सुनवाई चल रही थी। गुरुवार को आरोपित मीनू त्यागी को उच्चतम न्यायालय से बड़कली के सामुहिक हत्याकांड में जमानत मिल गई है। हत्यारोपित 19 अगस्त 2011 से जेल में बंद है, जो वर्तमान में अंबेडकरनगर के जिला कारागर में निरद्ध है। खबर के साथ फोटो में आठ लोगों की सामूहिक हत्या के चित्र हैं, जबकि नीचे पुलिस हिरासत में मीनू त्यागी का फाइल फोटो है।

Vipin Kumar
Vipin Kumar
Disstrict Reporter · City News 24
charthawal, Muzaffarnagar, UP- 251311
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें