कादर चौक क्षेत्र से कावड़ यात्रा रवाना, पटना देव काली मंदिर के लिए निकले शिवभक्त

रविवार दोपहर 3 कादर चौक क्षेत्र के ग्राम बहीद नगला, कौआ नगला और गढ़िया गंगवरार से कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। डीजे शर्मा, म्याऊं की भक्ति धुनों के बीच कावड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान युवाओं के साथ बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। गांवों से गुजरने पर ग्रामीणों ने कावड़ियों का स्वागत किया और पेयजल समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।शिवभक्तों का मुख्य उद्देश्य पटना देव काली मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करना है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने आपसी भाईचारे, शांति और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। कावड़ियों के पटना देव काली मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कावड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की कामना की। श्रद्धालु पूरे रास्ते भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा पर आगे बढ़ते रहे।

भिंड /व्यावसायिक शिक्षा उन्नयन की दिशा में पहल पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह की छात्राओं ने SIPER फार्मेसी कॉलेज लहार का किया शैक्षणिक भ्रमण

दतिया/ चिरूला थाना , 24 घंटे में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार








