दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
तेज रफ्तार बाइक खड़े लोडर टकराई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी सूची अंतर्गत साईं पुल के पास तेज रफ्तार बाइक खड़े लोडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बाबू सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी लक्ष्मणपुर, थाना जगतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गिरे पेड़ को काटने के दौरान कई वाहन सड़क पर खड़े थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक लोडर से जा भिड़ी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित ख़बरें











