दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप
पक्के मकान की छत पर गिरी आकाशीय बिजली

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली एक पक्के मकान की छत पर जा गिरी। बिजली गिरने से छत में बड़ा छेद हो गया और उसमें दरारें पड़ गईं। हादसे के दौरान घर में लगे बिजली के उपकरण भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पानी की मोटर, बिजली के बोर्ड, पंखा समेत अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति छत पर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
संबंधित ख़बरें











