ब्रेकिंग
Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची Border 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ — सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत की बड़ी फिल्म IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहला T20 आज हरारे में NEET पेपर लीक: संसद में आज भी हंगामे के आसार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग सेंसेक्स 715 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 के नीचे बंद — FII बिकवाली जारी असम में बाढ़ का कहर — एक दिन में 21 मौतें, मृतकों की संख्या 31 पहुँची
15 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

वन विभाग का बड़ा एक्शन:100 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त

वन विभाग का बड़ा एक्शन:100 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त
वन विभाग का बड़ा एक्शन:100 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त — अपराध | City News 24

वन मण्डल अधिकारी विदिशा के निर्देशन में वन परिक्षेत्र दक्षिण लटेरी की बीट अगरा पठार अंतर्गत कक्ष क्रमांक 327 एवं 328 में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए लगभग 100 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से बोई गई फसल को नष्ट करने के लिए 'सफाया' खरपतवारनाशी दवा का छिड़काव किया गया। वन विभाग के अनुसार अतिक्रमणकारियों ने पहले वन विभाग के प्लांटेशन को नष्ट कर वन भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए खेती शुरू कर दी थी, जिससे वन संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यों को भारी नुकसान पहुंचा। इतना ही नहीं, पूर्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की घटना भी सामने आई थी। इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ विधि अनुसार प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पूरे अतिक्रमित क्षेत्र को मुक्त कराया और नष्ट किए गए प्लांटेशन क्षेत्र को पुनः वन विभाग के कब्जे में लिया। विभाग का कहना है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, वृक्षारोपण को नुकसान, शासकीय कार्य में बाधा अथवा वन अमले के साथ अभद्रता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन अधिनियम एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही वन संपदा की सुरक्षा, संरक्षण और पुनर्स्थापना के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Sanjay pandey
Sanjay pandey
Authors · City News 24
उत्तर प्रदेश बहराइच 271801
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें