जयपुर मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी का खुलासा

जयपुर चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित शातिर चोर गिरफ्तार, 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए मुहाना थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल RJ14JG8376 बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि राज IPS के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देश तथा सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
दूध लेने गया था, वापस आया तो बाइक गायब
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे परिवादी वेद प्रकाश गुर्जर पुत्र सीताराम डेयरी पर दूध लेने गए थे। दूध लेकर वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
परिवादी की रिपोर्ट पर मुहाना थाने में प्रकरण संख्या 844/26, धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
वाहन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और आरोपी के आने-जाने वाले संभावित रास्तों को चेक किया। टीम ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही चालानशुदा एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
लगातार प्रयास और पुलिस की तकनीकी दक्षता के आधार पर संदिग्ध को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम ने उसकी तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रवीष पुत्र वेगराम, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम किशनपुर, थाना छिबरामऊ, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, हाल टूटी पुलिया के पास, मुहाना मोड़, सांगानेर, जयपुर को गिरफ्तार किया है।
चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से परिवादी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल RJ14JG8376 बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खारड़िया, एसआई देवी सहाय, एचसी नन्दू लाल, कांस्टेबल बहादुर, कांस्टेबल मानवेन्द्र, कांस्टेबल रामप्रकाश, हवलदार कांस्टेबल 5504, तकनीकी शाखा जयपुर दक्षिण के लोकेश एवं रामसिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायबरेली पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा अवैध संबंधों के शक से हुई थी युवक की हत्या

शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार









