ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शिव महापुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण

रायबरेली में 12 सितम्बर 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं शिव महापुराण कथा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज चढ़राई चौराहा स्थित शिव महापुराण कथा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कथा स्थल, आवागमन मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संबंधित ख़बरें

मौसम संबंधी चेतावनी एवं एडवाइजरी | जनपद संत रविदासनगर भदोही
ब्रेकिंग न्यूज़·0

28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
ब्रेकिंग न्यूज़·0

बदायूं:ड्यूटी से घर जा रहे पीआरडी जवान को बोलेरो पिकअप ने मारी टक्कर पैर में फ्रैक्चर
ब्रेकिंग न्यूज़·2






