*देवबंद में पूर्व विधायक मनोज चौधरी के कार्यक्रम को रोकने पहुंचा भारी पुलिस बल से गरमाया माहौल

देवबंद में पूर्व विधायक मनोज चौधरी के कार्यक्रम को रोकने पहुंचा भारी पुलिस बल से गरमाया माहौल
पूर्व विधायक मनोज चौधरी कार्यक्रम करने पर अड़े, बंदर जुड़ा गांव में पुलिस तैनाती से बढ़ा तनाव
देवबंद विधानसभा क्षेत्र के बंदर जुड़ा गांव में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब पूर्व विधायक मनोज चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को रोकने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक मनोज चौधरी कार्यक्रम आयोजित करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, कार्यक्रम की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि पूर्व विधायक कार्यक्रम किए जाने की मांग पर कायम हैं। इससे मौके पर आमने-सामने की स्थिति बनती नजर आ रही है।
ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और भारी पुलिस बल की तैनाती को देखते हुए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल मौके पर क्या निर्णय होता है, इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
बंदर जुड़ा गांव में कार्यक्रम को लेकर टकराव की स्थिति—भारी पुलिस बल तैनात, ग्रामीणों का जुटना जारी।

79 लाख रुपये नकद और करीब 21 लाख के जेवरात समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,98, 228 वादों क्या हुआ निस्तारण









