गणेश उत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक

अलीगंज। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर अलीगंज पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर मंथन किया गया। प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने कहा कि धार्मिक पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी लोग निर्धारित नियमों और आपसी सहमति के साथ आयोजन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह या विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। बिना पुष्टि के किसी भी संदेश, फोटो या वीडियो को शेयर न करने की हिदायत दी गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों से भी पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में अर्जुन कश्यप, विकास गुप्ता, सचिन गुप्ता, अरुण गुप्ता, विकास सक्सेना, विनय गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गणेश चतुर्थी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

*देवबंद में पूर्व विधायक मनोज चौधरी के कार्यक्रम को रोकने पहुंचा भारी पुलिस बल से गरमाया माहौल

79 लाख रुपये नकद और करीब 21 लाख के जेवरात समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार









